Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज टली

इसी बीच उनकी बहुचर्चित फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव की खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

05 Feb 2026

आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज टली

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों सूरज बड़जात्या की आगामी पारिवारिक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। इसी बीच उनकी बहुचर्चित फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव की खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म पहले होली के मौके पर 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम समय पर पूरा न होने की वजह से इसे टाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का एक गाना अभी शूट होना बाकी है और मेकर्स जल्दबाजी में रिलीज करने के मूड में नहीं हैं। वे चाहते हैं कि फिल्म पूरी तरह तैयार होकर दर्शकों के सामने आए, ताकि मनोरंजन में कोई कमी न रह जाए।

निर्माताओं ने फिलहाल रिलीज को स्थगित कर दिया है और नई तारीख की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है। भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह फिल्म 2019 में आई हिट 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज टली
इसी बीच उनकी बहुचर्चित फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी अहम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News